Mahoba: पहाड में काम करते समय पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लापरवाही से कार्य कराने का लगाया आरोप
महोबा में पहाड में काम करते समय पत्थर गिरने से मजदूर की मौत।
महोबा में पहाड में काम करते समय पत्थर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी।
महोबा, अमृत विचार। पहाड में काम करते समय ऊपर से पत्थर गिरने से मजदूर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्रमिक की मौत से पहाड में कार्य कर रहे मजूदरो ने काम बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रिवाई निवासी ठाकुरदीन 32 पुत्र बद्री कुशवाहा गौहारी स्थित पहाड पर मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वह पहाड पर कार्य करने गया था। पहाड पर पत्थर में होल कर रहा था तभी अचानक ऊपर से एक पत्थर खिसक कर मजदूर के ऊपर गिर गया। पत्थर गिरने के बाद आसपास के लोग दौड पडे और पत्थर हटाकर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
श्रमिकों ने घटन की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दुर्घटना के बाद खबर मिलते ही ग्रामीणो की भारी भीड़ जमा हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनो से जमकर हो हल्ला मचाया।
परिजनों ने पहाड मालिक पर लापरवाही से कार्य कराने का आरोप लगाया। जवान बेटे की मौत से परिजनो और बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के घर में तमाम पट्टा धारक सत्वंना देने पहुंच गये। पहाड का पट्टा रत्नेश साहू के नाम है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
