इक्वाडोर के गुआयाकिल में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्यूनो आयर्स। इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में सशस्त्र अपराधियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये है। एल यूनिवर्सो अखबार ने रविवार को यह जानकारी दी।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने नवंबर में गुआयास सहित देश के कई प्रांतों में आपातकाल की स्थिति घोषित की, जिसमें गुआयाकिल स्थित है। क्षेत्रों में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के कारण इस तरह के उपाय किए गए। इससे पहले अप्रैल के अंत में, गुआयाकिल में एक कार मरम्मत की दुकान पर अपराधियों के हमले में आठ लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें- ‘वे अपनी असफलताओं के लिए अतीत में किसी न किसी को दोषी ठहराते हैं’: राहुल गांधी 

 

संबंधित समाचार