Video : प्रयागराज में मिठाई खिलाकर मनाया CM योगी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सोमवार को आरती समिति रामघाट के अध्यक्ष राजेश चौरसिया के नेतृत्व में भव्य पूजा पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के चित्र पर उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष के साथ उनका जन्मदिन मनाया और ईश्वर से प्रदेश में उनके मुख्यमंत्री बने रहने की कामना की। 

अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री को बैठाया है। जिन्होंने आज प्रदेश में बेहतर कार्य किया है। लोगों की हर समस्याओं को सुना है। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति से माफियाओं का अंत किया है। इसके साथ साथ गरीबों को तमाम योजनाएं दी हैं। हम सब की आशा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी तरह से लोगों के दिल मे बसे रहेंगे। 


 
ये भी पढ़ें - Breaking News : मुख्तार अंसारी को उम्र कैद, अवधेश राय हत्याकांड में सुनाई गई सजा  

संबंधित समाचार