बहराइच : खलिहान की जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम ने हटवाया कब्जा

जैतापुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के भौंरी गांव में ग्राम समाज और खलिहान की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। सोमवार को हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। ग्रामीणों के चंगुल से 60 बीघा जमीन को खाली कराई। इस दौरान कब्जेदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी में ग्राम समाज और खलिहान की काफी मात्रा में जमीन थी। इस जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिस पर ग्राम प्रधान और अन्य हाई कोर्ट में वाद दायर कर जमीन खाली करवाने की मांग प्रशासन से की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर एसडीएम राकेश कुमार मौर्य ने टीम गठित की। ग्राम प्रधान सुंदर लाल पुत्र जानकी प्रसाद ने बिना ग्रामीणों के नुकसान हुए कब्जा हटवाने की मांग की। जिस पर सोमवार को तहसीलदार सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, लक्ष्मी शंकर, राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार, लेखपाल चंद्र प्रकाश पांडेय, हल्का लेखपाल श्याम सुंदर और पुलिस टीम के उप निरीक्षक वीरेंद्र शाही, दीवान मुन्नी लाल, परमानंद गुप्ता, महिला सिपाही बिबिता यादव, प्रीति यादव समेत अन्य पहुंचे। सभी की मौजूदगी में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया गया। ग्रामीणों से जमीन कब्जा मुक्त करवाई गई। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि कुल 60 बीघा जमीन पर कब्जा था। जिससे कब्जा हटवाया गया है। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि काफी समय से वाद न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटवा दिया गया है। अब अगर कोई कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

 
ये भी पढ़ें - अयोध्या : चोरों ने बाइक एजेंसी को बनाया निशाना, कीमती सामान सहित उड़ाई नकदी 

संबंधित समाचार