बहराइच : अग्निकांड में मकान और कारखाना राख, ग्रामीण झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का नुकसान

बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से आटा चक्की का कारखाना और मकान जलकर राख हो गया है। आग बुझाते समय ग्रामीण भी झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड मैं हजारों का नुकसान हुआ है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिंगाई के मजरा पंडितपुरवा निवासी रामखेलावन पुत्र रामखेलावन आटा चक्की की कारखाना का संचालन उसके मकान में करते हैं। रविवार शाम को अज्ञात कारणों से कारखाने में आग लग गई। राम बुलावा ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों से वह झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक कारखाना, भूसा और मकान जल गया। 

उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शो माय गौरी के मजरा बख्तावर गौडी निवासी शीतल के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में पूरा मकान जल कर राख हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। अभी किसी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला है।

 
ये भी पढ़ें - बहराइच : खलिहान की जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए चला बुलडोजर 

संबंधित समाचार