Farrukhabad News : महिला की मौत, हत्या का आरोप, शव उठने से मायके वालों ने रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।

फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने तक शव को उठने से मना कर दिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। रात में उल्टी होने के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। गांव के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंचे  तो महिला का शव आंगन में पड़ा मिला। ससुरालवाले फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम के लिए शव के पंचनामा भरने की पुलिस ने प्रक्रिया शुरू की तो मायके वालों ने आपत्ति लगा दी।

उन्होंने तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद शव उठाने की मांग की। इसको लेकर परिजन की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक होने लगी। परिजन अपनी जिंद पर अड़े रहे और शव को दे शाम तक नहीं उठने दिया। 

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर चैन निवासी राजू कुशवाहा की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा को रविवार रात उल्टी हुई। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के कुछ लोगों ने कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के नवल पुर्वा बारामऊ बांगर निवासी महिला के पिता सोनेलाल को दी। पिता, मां सोमवती, भाई सर्वेश, चचेरा भाई लालू समेत अन्य लोग सोमवार को पुष्पा के घर आए। घर में पुष्पा का शव कमरे के बाहर आंगन में रखा हुआ था। ससुराल वाले फरार थे। भाई सर्वेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

चिलसरा चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां महिला के परिजनों से घटना की जानकारी दी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए शव के पंचनामा  की प्रक्रिया शुरू की। महिला के मायके वालों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। भाई सर्वेश ने दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद शव उठाने की बात रखी। पुलिस ने विरोध कर दिया।

इसको लेकर मायके वालों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी, लेकिन परिजन नहीं माने और वह अपने जिंद पर अड़े रहे। इस कारण देर शाम तक शव नहीं उठ सका। चौकी प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूना लिए। महिला के भाई सर्वेश ने बहनोई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। भाई ने बताया कि बहन की शादी करीब दस साल पूर्व हुई थी। उसकी तीन पुत्री गोल्डी, रिचा और रिचा है। कुछ माह से बहनोई आए दिन बहन के साथ मारपीट करने लगा।

उसके ससुरालवाले भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। बहन ने घटना की जानकारी दी तो वह बुलाने आया था, लेकिन बहन उसके साथ नहीं गई। बहन की मौत पर बहनोई ने जानकारी तक नहीं दी। गांव के कुछ लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। बहनोई व उसके परिजनों ने बहन की हत्या कर फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने का पुलिस प्रयास करती रही, लेकिन परिजनों ने शव को नहीं उठने दिया। देर शाम तक शव वहीं रखा रहा।

संबंधित समाचार