पीलीभीत: पति की दूसरी महिला से आशिकी, देवर-ससुर की नजर विवाहिता पर..जानिए क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शादी के महज तीन साल बाद विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। उसकी मानें तो पति की एक दूसरी महिला से आशिकी चल रही है।  उधर, देवर और ससुर उस पर बुरी नियत रखते थे। एक बार तो दुष्कर्म करने की भी कोशिश कर डाली। 

बिलसंडा थाने में तहरीर देकर  क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2020 को शाहजहांपुर जनपद के थाना पश्चिमी बंडा क्षेत्र के युवक से हुई थी। पति एक अन्य महिला से बातें करता था। दोनों में काफी मेलजोल था। मगर पीड़िता से पति न तो कोई बात करता न साथ रहता था। इसकी शिकायत प्रार्थिनी ने अपने ससुर देवर और अन्य ससुरालियों से की। मगर सभी ने ये कहकर टाल दिया कि बेटा जवान है वह जो भी चाहे किसी से बात करे या मिले..तुम चिंता क्यों कर रही हो। 

आरोप है कि ससुर ने हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। लोकलाज की वजह से पीड़िता ने उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया। 29 अप्रैल 2023 की शाम वह काम कर रही थी। अकेला देख देवर ने पकड़ा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। यह घटना ससुराल के अन्य सदस्यों को बताई तो सभी ने देवर का साथ दिया। पीड़िता का फोन और पासपोर्ट छीन लिया। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। दो जून को पीड़िता अपने पिता के साथ बाजार जा रही थी।  तभी दोपहर करीब दो बजे ससुराल वाले आए और रास्ते में घेकर मारपीट की। राहगीरों के जमा होने पर धमकी देकर भाग गए। बिलसंडा पुलिस ने मामले में पति ससुर और देवर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- बेखौफ शोहदे: पीलीभीत में पीछा कर युवती को छेड़ा, पेट में मारी लात...भाई का सिर फोड़ा, जानिए पूरा मामला 

 

संबंधित समाचार