हल्द्वानी: पति से चाहती थी तलाक, जहर खाकर जान दे दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति से अलग रह रही महिला बाकी की जिंदगी अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती थी और इसके लिए वो पति से तलाक मांग रही थी। रविवार रात महिला ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस को अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। 
 

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय इस महिला का मायका और ससुराल नैनीताल में है। महिला पिछले 7-8 माह से पति से अलग रह रही थी और दो माह पहले ही उसने राजपुरा में एक कमरा किराए पर लिया था। महिला एक कंपनी में काम करती थी, जहां काम करने वाले शादीशुदा युवक से वो प्रेम करती थी।

पति से अनबन और जिंदगी प्रेमी संग गुजारने के लिए वो पति से तलाक चाहती थी। बताया जाता है कि रविवार रात करीब 9 बजे महिला ने राजपुरा में अपने किराए के कमरे में जहर खा लिया। जब लोगों को इसकी जानकारी लगती, महिला की हालत बिगड़ चुकी थी।
 

आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे एसटीएच रेफर कर दिया। महिला को एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित समाचार