World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण में हमारा दायित्व" विषय पर प्रयागराज में आयोजित हुई संगोष्ठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव व मिशन लाइफ के अंतर्गत भा.बा.अ.शि.प पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए परिसर में प्रदर्शन शिविर लगाने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 

केन्द्र प्रमुख डा सिंह ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस "प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान" विषय पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होने प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक चिन्ता का विषय बताते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के कुछ सरल उपाय भी साझा किये। 

PDA0

केन्द्र की ओर से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जन-सामान्य के मध्य कपड़े के थैलों का वितरण करके प्लास्टिक का प्रयोग न करने को बढ़ावा दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनीता तोमर ने कहा कि प्लास्टिक एक नान- बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है। इसलिए यह जल और भूमि में विघटित नहीं होता है, जिससे पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित होता जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि हम प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को पूर्ण रूप से बन्द नहीं कर सकते पर निश्चित रूप से इसके उपयोग को जरूर कम कर सकते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में हम भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और पर्यावरण को बचाने का प्रयत्न करें। 

इसी क्रम में केन्द्र प्रमुख डा संजय सिंह तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अनीता तोमर ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर में "पर्यावरण संरक्षण में हमारा दायित्व" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्याख्यान प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नहीं रहे पूर्व सांसद इलियास आजमी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा