Etawah News : मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, कोल्ड स्टोरेज में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

इटावा में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले मजदूर की रविवार की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मशीन रूम में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव करकेटा निवासी महेंद्र सिंह 50 वर्ष पुत्र राम सेनही कई दिनों से डुढहा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। रविवार की रात को उसका शव कोल्ड स्टोरेज के मशीन रूम में पड़ा मिला। जब वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने देखा तो इसकी सूचना  थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह के अलावा सीओ अतुल प्रधान  मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मजदूर के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोटों के निशान नही थे। इसके अलावा छानबीन में मजदूर की मौत के कारण भी स्पष्ट नही हो सका।

सूचना मिलने के बाद मजदूर के परिवारी जन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि अभी मौत के कारणो का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगें।

संबंधित समाचार