ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: रेलवे ने प्रभावित यात्रियों का विवरण साझा करते हुए तीन लिंक जारी किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रेलवे ने बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में प्रभावित हुए लोगों के परिवारों की मदद के लिए ओडिशा सरकार के साथ मिलकर तीन ऑनलाइन लिंक तैयार किए हैं। इन लिंक में मृतकों की तस्वीरें और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची दी हुई है।

रेलवे ने एक बयान में कहा, “ओडिशा के बाहानगा में तीन ट्रेनों की भिड़ंत से जुड़े हादसे में प्रभावित हुए लोगों के परिवारों की मदद के लिए भारतीय रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से एक पहल की है।” बयान के अनुसार, “इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक इन लिंक के जरिए मृतकों के फोटो, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें- विदेशों में पंजाब की महिलाओं के शोषण को रोकने लिए बनाएंगे पालिसी- डॉ. बलजीत कौर

संबंधित समाचार