रुद्रपुर: धौलपुर में मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नकदी उड़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी को दवा देने बरेली गया था मकान स्वामी

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की शुरू की तलाश

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के गांव धौलपुर में चोरों ने बंद पड़े मकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव धौलपुर निवासी गुरबक्श सिंह ने बताया कि 26 मई की दोपहर 12 बजे वह अपनी पत्नी चरणजीत कौर को दवाई देने बरेली गया था। बताया कि 27 मई की सुबह कामवाली रेणुका ने फोन कर बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है और अलमारी का ताला टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही मकान स्वामी गुरबक्श सिंह रुद्रपुर स्थित अपने आवास पहुंचे और पाया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने की चैन, लॉकेट, एक जोड़ी टॉपर, चार तोले से अधिक वजन का एक कड़ा और अलमारी में रखी 70 हजार की नगदी चुरा ली।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने  के बाद मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: चमोली: चीन बॉर्डर में फिर शुरू हुआ हेलंग बाईपास का निर्माण कार्य, 5 महीने से लगी थी रोक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म