अयोध्या: तेज हवाओं ने गुल कर दी कई गांवों की बिजली
हैदरगंज, अयोध्या/अमृत विचार। सोमवार देर शाम चली तेज हवाओं ने झूलती बिजली तारों को इतना झूला झूलया कि कई गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक बिजली न आने से प्रभावित इलाकों में लोग परेशान हैं। कुछ देर के लिए चली तेज हवाओं ने क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप कर दी। कुछ जगह खम्बे गिर गए तो कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
अचानक चली तेज हवा से कहीं पोल टूट कर तो कहीं तार गिर गए। बता दें सोमवार की एकाएक तेज हवाएं चलना शुरू हुईं। विद्युत उपकेंद्र केलालाल खां के सभी फीडर ब्रेकडाउन की स्थिति में हो गए। जिसके चलते कई गांवों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। सबसे ज्यादा परेशानी तो दुकानदारों व मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों को हुई।
क्षेत्र के राजेंद्र यादव, भोला पांडे, प्रिंस सिंह, प्रवेश यादव, महेश सिंह, टेनी सिंह, अखिलेश उपाध्याय, सोमनाथ तिवारी ने बताया जैसे ही आंधी पानी शुरू होता है तुरंत बिजली गुल हो जाती है। जिसके चलते 24 घंटा बाद ही बिजली मिल पाती है। खबर लिखे जाने तक 20 घंटा बीत जाने के बाद भी विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ARTO Office के तीन बाबू गैर जनपद हुए रिलीव, ट्रांसफर के बाद भी अटैच थे कर्मचारी
