रामपुर: सरेराह दिनदहाड़े मनचले ने महिला और किशोरी से की छेड़छाड़
स्वार, अमृत विचार। बाजार में खरीदारी करने आई महिला एवं किशोरी से मनचले ने सरेराह बीच बाजार में दिनदहाड़े छेड़छाड़ शुरूकर दी। मौके पर बचाने आए युवक के मनचले ने थप्पड़ जड़ दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस से मनचले ने पुलिस से धक्का मुक्की शुरूकर दी। पुलिस मनचले युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। महिला के पिता ने नगर निवासी एक युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक की बेटी अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को महिला अपनी ममेरी बहन को साथ लेकर बाजार में खरीदारी करने आई थी।लगभग साढ़े छह बजे थाने से मात्र पचास कदम की दूरी पर एक मनचला बाइक से आया बाइक को खड़ा कर सरेराह दिनदहाड़े महिला व किशोरी से छेड़छाड़ शुरु कर दी।
विरोध किया तो अभद्रता पर उतारु हो गया। सरेराह महिलाओं से छेड़छाड़ करते देख भीड़ लग गई। कुछ युवकों ने मनचले को समझाने का प्रयास किया,तो मनचले ने युवकों के थप्पड़ जड़ दिये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर मनचले युवक को पकड़कर थाने लाने लगी। जिस पर मनचले ने पुलिस से धक्का मुक्की शुरूकर दी।
पुलिस मनचले को लेकर कोतवाली लेकर आ गई। मामला दो सम्प्रदाय का होने के कारण कोतवाली में हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र हो गए। महिला के पिता ने नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है।
