पीलीभीत: पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया...फिर लूटी अस्मत, जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार। बच्ची के बाल कटवाने के लिए ब्यूटी पार्लर आए युवक ने मीठी बातें कर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। अपना गलत नाम बताकर धर्म, पता और विवाहित होने की बात भी छिपाई। उत्तराखंड और शहर के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही दोनों एक होटल में साथ थे और कुछ लोगों ने आकर हंगामा कर दिया तो सच्चाई सामने आई।  

बरेली जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले एक व्यक्ति बच्ची को लेकर उसके बाल कटवाने के लिए पीड़िता के पार्लर पर आया था। उसने अपना नाम राहुल बताया और उसका मोबाइल नंबर भी ले गया।

उसके बाद दो तीन बार बच्ची के बाल कटवाने के लिए भी आया। इसी दौरान करीबी बढ़ाकर मोबाइल पर बातचीत करने लगा। खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेम का इजहार कर शादी करने की इच्छा जताई।पीड़िता ने पहले परिवार के सदस्यों से बात करने को कह दिया।  

नानकमत्ता घूमने के लिए ले गया और वापसी में खटीमा के एक होटल में रुका। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जब पीड़िता बेसुध हो गई तो दुष्कर्म किया। होश आने पर जब इसका विरोध जताया तो आरोपी यह कहकर शांत करा दिया कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। उसके बाद भी कई बार टनकपुर समेत अन्य जगहों पर ले जाकर संबंध बनाए।

तीन मई को दबाव बनाकर पीलीभीत नौगवां रेलवे क्रासिंग के पास बुलाया और फिर एक स्थान पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कुछ लोग आ गए और हंगामा कर दिया। जब आईडी चेक हुई तो पता चला कि आरोपी ने गलत नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसका पता भी नवाबगंज न होकर बरेली के देवरनिया क्षेत्र का निकला। वह पहले से शादीशुदा भी था।

पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर जगत सिंह का कहना है कि तहरीर अभी उन्हें प्राप्त नहीं है। थाने पर अन्य स्टाफ से पता कराया जाएगा। अगर शिकायत आई है रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सेवानिवृत्त दरोगा ने बेटे संग हवालात में डालने का लगाया आरोप, बोला- 25 हजार लेकर छोड़ा

संबंधित समाचार