Uttarakhand Weather News: प्रदेश के छह जिलों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बुधवार को प्रदेश के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक बजे तक बड़कोट में 11.5, मुक्तेश्वर में 7.5 और तपोवन में 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, एक ओर बारिश होने से लोगोंको राहत भी मिली।

 

संबंधित समाचार