घर के बजट का खास ख्याल रखती हैं कैटरीना कैफ : विक्की कौशल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विक्की कौशल ने पैसों की बचत को लेकर कहा कि यह डिपेंड करता है कि किस सामान को कौन खरीदना चाहता है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ घर के बजट का खास ख्याल करती है। विक्की कौशल ने बताया है कि कैटरीना हर हफ्ते उनके साथ घर के बजट को लेकर मीटिंग करती हैं।

https://www.instagram.com/p/CsTkYFINZcr/

विक्की कौशल ने कहा कि सबसे मजेदार एक्सपीरियंस तब होता है, जब कैटरीना हर दूसरे हफ्ते घर में मीटिंग करती हैं। वह घर में सारे स्टाफ को इक्ट्ठा करती हैं और घर के खर्च का हिसाब मांगती हैं। वह पैसों के खर्च का पूरा हिसाब रखती हैं और यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब ये सब होता है उस दौरान मैं इसे काफी एंजॉय करता हूं क्योंकि मैं एक ऑडियंस हूं इसीलिए मैं पॉपकार्न लेकर वहां बैठता हूं।

https://www.instagram.com/p/Cl8E3Z1Pl2e/

विक्की कौशल ने पैसों की बचत को लेकर कहा कि यह डिपेंड करता है कि किस सामान को कौन खरीदना चाहता है। यदि कोई सामान मुझे पसंद आ जाता है तो कैटरीना कहती हैं कि हमें बजट के अंदर ही रहना चाहिए। लेकिन जब उन्हें कोई सामान खरीदना होता है, तो मैं कहता हूं कि हम इस पर इतना खर्चा क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में वह कहती हैं कि नहीं, नहीं मुझे ये चीज पसंद है। 

ये भी पढ़ें :  सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे विक्की-सारा, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

 

संबंधित समाचार