Kanpur News : साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लो वो प्रताड़ित करती है, पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पीड़ित पति ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई।

कानपुर में पीड़ित पति ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो वो प्रताड़ित करती है।

कानपुर, अमृत विचार। साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो वो प्रताड़ित करती है। यह गुहार पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे एक पीड़ित पति ने परेशान परिवार के साथ लगाई है। आरोप है, की उसकी पत्नी उसके माता पिता और उसके साथ मारपीट करती है। पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए परिवार परामर्श केंद्र के पास सुनवाई के लिए भेज दिया।

मंधना स्थित माधवपुरम गुणा गार्डन कल्याणपुर निवासी सुशांत कश्यप ने पत्नी नीतू कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए कि मां रेखा और पिता सुरेंद्र कुमार वह उसके साथ मारपीट करती है। पति का आरोप है, कि पत्नी का कहना है, कि वह घर पर रहे और उससे अपना खर्चा ले, जिसके कारण उसने उसकी नौकरी भी छुड़वा दी। सुशांत ने बताया की नीतू से उसकी बातचीत सोशल मीडिया साइट के जरिए शुरू हुई थी।

बाद में दबाव बनाकर नीतू कश्यप ने सुशांत से शादी कर ली। दिसंबर वर्ष 2022 में दोनों ने शादी की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी नीतू के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। सुशांत ने बताया कि पत्नी नीतू चिकित्सा विभाग में तैनात है। पीड़ित सुशांत खुद सचिवालय में संविदा कर्मचारी था, लेकिन नीतू ने उसकी नौकरी झगड़ा कर छुड़वा दी। बताया कि लगातार पत्नी नीतू के द्वारा पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जाता है।

नीतू के भाई हरदोई से आकर आए दिन धमकी देते हैं। इसलिए वह परेशान हो गया है। पत्नी उसको धमकाने का काम करती है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। इसलिए वह न्याय की गुहार लगाने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा। उसने बताया की पत्नी लगातार दबाव बनाती है कि मकान जमीन सब कुछ उसके नाम कर दिया जाए।

सुशांत ने कहा कि उसने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पत्नी उसके दो भाई और अज्ञात लोगों पर धमकाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए इसे भेज दिया।

संबंधित समाचार