प्रधानाचार्य व समाजसेवी हिमांशु को 'मुरादाबाद गौरव सम्मान' से किया गया सम्मानित
हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को किया गया सम्मानित
मुरादाबाद। साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु यादव को साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पण तथा अटूट सेवा भाव के लिए 'मुरादाबाद गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ।
संस्था की ओर से हिमांशु यादव को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। उत्कर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की ओर से भी उन्हें मानपत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामदत्त द्विवेदी ने की। श मुख्य अतिथि केपी सरल रहे। संचालन नवगीतकार योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।
संयोजन संस्था के महासचिव जितेन्द्र जौली एवं राजीव प्रखर का रहा। संस्था के अध्यक्ष रामदत्त द्विवेदी ने कहा कि साहित्य व संस्कृति के प्रति श्री यादव का योगदान निश्चित रूप से अभिनंदन योग्य है। कार्यक्रम में नकुल त्यागी, कवयित्री रश्मि प्रभाकर आदि ने भी सहभागिता की।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अमृत विचार की खबर का असर, गाड़ियों से हुडदंग मचने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
