गौतमबुद्ध नगर: मादक पदार्थ बेचने के अलग-अलग मामलों में महिला समेत सात गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बिसरख थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पवन नामक व्यक्ति को 940 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पवन ग्राम मिलक लच्छी के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। 

प्रवक्ता के मुताबिक ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने बीती रात ही आमिर नामक व्यक्ति को करीब 3.20 किलोग्राम गांजा के साथ चौगानपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। शुक्ला ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाना पुलिस ने विमलेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 28 पव्वा अवैध शराब बरामद की गई। नोएडा सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खरगोश पार्क के पास से मंगलवार को परवीना नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पास से 1.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने स्वीकार किया है कि वह खरगोश पार्क घूमने वालों को गांजा बेचती थी। नोएडा फेस-2 थाना के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से राहुल नामक युवक को 1.10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह बुधवार को बताया कि गत रात एक गुप्ता सूचना के आधार पर मुरारी नामक युवक को गौर सिटी-2 के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि युवक के पास से करीब सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।  

यह भी पढ़ें:-Social Media पर TV एंकर के लिए अपमानजनक शब्द कहने के मामले में मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार