Kannauj और Kanpur Dehat में हादसे में दो की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस
सड़क हादसे में दो की मौत।
कन्नौज और कानपुर देहात में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
कानपुर टीम, अमृत विचार। कन्नौज और कानपुर देहात में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
कन्नौज
पैदल घर जा रही वृद्ध मिहला को बाइक ने टक्कर मारदी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़ कर भाग निकला। पुत्र ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली के गांव फतुऑपुर निवासी वृद्ध महिला लौगश्री (60) पत्नी राम कृष्ण बुधवार की दोपहर गांव के सामने मानपुर रोड से होते हुए अपने घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान मानपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी पर गांव के लोगों ने बाइक घेर ली।
इसी बीच चालक बाइक छोड़ कर मौके से भाग निकला। घायल वृद्ध महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में वृद्धा के पुत्रने सदर कोतवाली में तहरीर दे कर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू की है।
कानपुर देहात
मिट्टी लादकर जा रहे डंपर की चपेट में आकर पेड़ के नीचे सो रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जेसीबी में हेल्पर का काम करता था। पुलिस ने चालक को हिरासत मंे लेकर कार्रवाई शुरू की है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के पास जेसीबी से मिट्टी खनन कर डंपर से ढोया जा रहा था। बुधवार की सुबह डंपर से मिट्टी लादकर जाते समय जनपद रायबरेली के थाना महाराजगंज के सिकंदरपुर निवासी पंकज (16) चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक किशोर जेसीबी सीखने के लिए आया था और हेल्पर के तौर पर कार्य कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
डंपर चालक ने पुलिस को बताया कि वह खनन की गई मिट्टी ले जा रहा था। इसी दौरान पंकज कुछ दूरी पर पेड़ के पास में सो रहा था। तभी वह डंपर की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि चालक राजेश कुमार को हिरासत में लिया गया है। डंपर को थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी.।
