हल्द्वानी: रंग नहीं ला सकी नगर निगम की थ्री आर मुहिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम में बनाए गए सेंटर में पुराना सामान दान देने नहीं आ रहे लोग

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम का थ्री आर मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। न तो लोग स्वयं नगर निगम में बनाए गए सेंटर में पुराना सामान दान कराने आ रहे हैं और न ही इसके लिए लगाए वाहनों के माध्यम से शहर वासियों के घरों का पुराना सामान एकत्र हो रहा है। 

रियूज, रिड्यूस और री साइकिल की धारणा के तहत 20 मई को नगर निगम में थ्री आर सेंटर का उदघाटन किया गया। ताकि लोग अपने घरों में रखी पुरानी चीजों को सेंटर में जमा कर सकें और यहां से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क दिया जा सके।

बकायद इसके लिए तीन आर नाम से दो वाहन भी लगाए गए हैं। मगर निगम की यह मुहिम अबतक लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई है। शहर के लोग न तो निगम में बनाए गए सेंटर में गरीबों की मदद के लिए दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं दान कर रहे हैं और न ही निगम के थ्री आर वाहनों में कुछ जमा हो रहा है। 

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि थ्री आर सेंटर में फिलहाल किसी प्रकार का सामान जमा नहीं हो रहा है। निगर क्षेत्र में सामान एकत्रित करने के लिए दो वाहन भी लगाए गए हैं। वाहनों के माध्यम से भी लोग अपने घरों की पुराने सामान को दान नहीं कर रहे हैं। निगम लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील कर रहा है। उम्मीद है जल्द ही थ्री आर सेंटर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को फायदा पहुंचेगा। 

 

संबंधित समाचार