संत कबीर नगर : सांसद-विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज पर किया चर्चा
अमृत विचार, संत कबीर नगर । विधानसभा क्षेत्र के मेंहदावल शहर के मंझरिया मंदिर पर क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय विधायक द्वारा कार्यकर्ता बैठक में टिफिन पर चर्चा किया गया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। टिफिन भोज में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे थे।

बुधवार को मेंहदावल शहर के मंझरिया तिवारी मोहल्ले के मंदिर पर टिफिन भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना टिफिन घर से लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद इं. प्रवीण निषाद ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योगी और मोदी की प्रसिद्ध उपलब्धियां रही हैं। सांसद ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार दुनिया का नेतृत्व कर रही है। उसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता को जाता है। सांसद ने कहा कि टिफिन भोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो क्षेत्र का विकास हुआ है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में डोर टू डोर जाकर मोदी जी और योगी जी के विकास कार्यों को लोगों को बताएं। इस दौरान चंद्रशेखर पांडेय , सेतभान राय, विनोद पांडेय समेत कई दर्जन भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - संत कबीर नगर : यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक
