अयोध्या : कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2024 पर हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को लेकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से गुरुवार को देवकाली मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन/टिफिन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2024 को सफल बनाने पर मंथन हुआ।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मोदी व योगी सरकार जिस प्रकार विकास का खाका गढ़ रही है, उससे हम पूरे विश्व में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सामने सरकार की उपलब्धियों का विश्लेषण रखा और शेष लक्ष्य को प्राप्त करने में बूथ स्तर से प्रयास करने पर जोर दिया।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने अयोध्या से लगे अन्य क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, रीना द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम, आशा गौड़, अभय सिंह, अरुण त्रिपाठी, गोकर्ण द्विवेदी, अरविंद सिंह, अमल गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये  भी पढ़ें - रायबरेली : लखनऊ कोर्ट की घटना के बाद दीवानी में सख्ती, बिना तलाशी के नहीं घुस सके अधिवक्ता

संबंधित समाचार