पीलीभीत: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सहेली के घर से किशोरी अपने हरदोई निवासी प्रेमी के साथ चली गई। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जून को उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। जिसने पुत्री की सहेली बताते हुए कहा कि उनकी पुत्री को उसके घर भेज दे। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी पुत्री सहेली के घर चली गई। करीब साढ़े 11 बजे उनकी पुत्री ने अपनी सहेली के मोबाइल से फोन कर उन्हें लेने के लिए बुलाया।

जब पुत्री को लेकर गए, तो वह वहां से गायब थी। बाद में पता चला कि उनकी पुत्री को हरदोई गांव विश्यापुर निवासी सौरभ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रेम विवाह के बाद मायके आई विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

संबंधित समाचार