रुद्रपुर: 9.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं
रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में चिलचिलाती धूप के साथ उत्तर पश्चिम दिशा से चलीं गर्म हवाओं के कारण गुरुवार को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी इसी तरह गर्मी रहेगी। शनिवार को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। तराई का तापमान भी 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 10 जून को हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
तराई में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने के जूस के साथ ही बेल के जूस का सेवन करते नजर आए। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को तराई का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 21 फीसदी रही, जबकि उत्तर पश्चिम की ओर से 9.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि शनिवार को तराई के साथ कुमाऊं में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
