बरेली: राज्यपाल से मिले कुलपति, शैक्षिक वातावारण का दिया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह ने शनिवार को राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को कैंपस का शैक्षिक वातावरण बेहतरीन बनाने का भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शैक्षिक कैलेंडर नियमित होगा। प्रवेश और परीक्षा जैसे लंबित …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह ने शनिवार को राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को कैंपस का शैक्षिक वातावरण बेहतरीन बनाने का भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शैक्षिक कैलेंडर नियमित होगा। प्रवेश और परीक्षा जैसे लंबित कार्य प्रारंभ कराए जा चुके हैं, जो समय पर पूरे होंगे।

कुलपति ने विवि में नई शिक्षा नीति लागू करने, शोध, पेटेंट, स्टार्टअप, उद्यमशीलता पर जोर देने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने का प्रयास रहेगा। पुरातन छात्रों का संगठन सक्रिय किया जाएगा। मुलाकात के बाद कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति सभी राज्य विश्वविद्यालयों की शिक्षा, शोध और विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने हर संभव सहयोग की बात कही है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों का अकादमिक स्तर अच्छा हो और वे राष्ट्रीय रैंकिंग की श्रेणी में आएं, इसके लिए संस्थानों को साथ लेकर चला जाएगा। सभी शिक्षक-कर्मचारी मिलकर पठन-पाठन का अच्छा माहौल तैयार करेंगे। कुलपति बनने के बाद प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात है।

संबंधित समाचार