मुरादाबाद: दो युवतियों ने छेड़खानी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, वीडियो वायरल

पुलिस ने कार्यकर्ता, पार्षद के बेटे व कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत चार का किया शांति भंग में चालान

मुरादाबाद: दो युवतियों ने छेड़खानी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद, अमृत विचार: पीएसी तिराहा पर बुधवार रात दो युवतियों ने भाजपा कार्यकर्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवक को बचाने आए अन्य लोगों को भी मारा पीटा। किसी ने मोबाइल कैमरा से घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद के बेटे व कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत चार लोगों का चालान किया है। दोनों युवतियां आपस में बहन हैं। थाना सिविल लाइंस निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम वह अपनी बहन के घर गई थी। रात 10 बजे वह बहन के साथ लौट रही थी, तभी पीएसी तिराहा पर ठेले पर शराब पी रहे युवकों ने उन पर अश्लील टिप्पणी की।

युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। उधर,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, क्लेक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को पकड़कर थाने ले गई। जबकि ठेला लगाने वाले प्रमोद कुमार से पूछताछ की।

तब पता चला कि एक युवक खोखे पर गुटखा लेने आया था। उसने गुटखा लेने के बाद रुपये नहीं दिए।खोखा संचालक वाले युवक ने रुपये मांगे तो युवक ने चाकू दिखाकर उसे डरा दिया था। जबकि युवकों ने उससे चाकू छीन लिया और उसे वहां से भाग दिया था। रात 10  बजे युवक दोबारा वहां पहुंचा और उसने बंद खोखे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए थे।

इसी दौरान दोनों युवती भी आ गई थीं। अनुज ने युवक को पत्थर मारने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवतियां अनुज के साथ मारपीट करने लगी थीं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से पकड़े गए चारों युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट