हरदोई : किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है विद्युत विभाग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 आठ दिनों से खुले में लटक रहे हैं केबिल 

अमृत विचार, हरदोई। प्रदेश सरकार बिजली की व्यवस्था बेहतर करने का दावा कर रही है, लेकिन जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी कितने लापरवाह हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में आठ दिन पूर्व एक बिजली का खंभा टूट गया था, जिससे कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

घंटों इंतजार के बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खुले तारों को लोगों के छज्जे में बांधकर अस्थाई व्यवस्था के तहत विद्युत संचालन प्रारंभ कर दिया, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद हालत जस की तस बनी हुई है। यह खुले केबिल कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता हैं। कई बार मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन उनके कान पर जूं नहीं रेंगी। जब जिला मुख्यालय का यह हाल है तब ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी? इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश, महिलायें और बच्चे भी रहे शामिल, जानें वजह

संबंधित समाचार