लखनऊ: पुनर्वास विश्वविद्यालय के छह छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट
लखनऊ/अमृत विचार। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्लेसमेंट बिराग दीक्षित ने बताया कि बीटेक के छह छात्रों का ड्रोन पावर पी. लिमिटेड, नई दिल्ली में 'ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी' और सर्विस इंजीनियर के पद पर 2.50 लाख के एनुअल पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इसमें सार्थक श्रीवास्तव, विवेक राव, मोहित नेगी, इमरान शेख, ऋषभ कुमार व रविन्द्र प्रजापति को चुना गया है।
विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह , अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. सी के दीक्षित और डायरेक्टर प्लेसमेंट बिराग दीक्षित ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: नहीं दर्ज हुआ लोक संपत्ति चोरी का मामला, एक माह पहले लेखपाल ने दी थी तहरीर, लोगों में आक्रोश
