चीन में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के शांक्सी शहर में एक दो मंजिला रेस्टोरेंट के गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हादसा शनिवार को तब हुआ जब रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। ये बर्थ डे पार्टी 80 साल के एक व्यक्ति के लिए हो रही …
बीजिंग। चीन के शांक्सी शहर में एक दो मंजिला रेस्टोरेंट के गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हादसा शनिवार को तब हुआ जब रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। ये बर्थ डे पार्टी 80 साल के एक व्यक्ति के लिए हो रही थी।
मलबे से 57 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में 29 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।
