Kashipur News : पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दबोचा चोरी का आरोपी, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात चोर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी तनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 6 जून 2023 की रात्रि में चोर उसकी दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तार समेत चोरी कर ले गए। 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालते हुए 12 घंटे में ही चोरी का खुलासा करते हुए अल्ली खां निवासी जलीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Kashipur News : खतौनी कंप्यूटरीकृत न होने पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिया अल्टीमेटम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म