मुरादाबाद : ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप, पति समेत सात पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने ससुराल वालों पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला ने अमरोहा निवासी ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल वाले उससे दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
महिला थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 21 मई 2021 को अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी कमल सिंह से हुई थी।

 उसके पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुराल वाले नाखुश थे। कुछ दिन बाद ही वह दस लाख रुपये या प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार तो भूखा प्यासा रखकर कमरे में बंद कर दिया।

 आरोप है कि 15 जुलाई 2022 को ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने जैसे-तैसे इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे घर लाए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति कमल, ससुर कृष्ण गोपाल, सास माया देवी, देवर आजाद, कोशिंद्र, अशोक और ननद अंजली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, चार के खिलाफ रिपोर्ट

संबंधित समाचार