झांसी : शटडाउन वापस लिए बिना ही ऑपरेटर ने लाइन कर दी चालू, युवक झुलसा

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, झांसी । थाना सौजना में ग्राम सड़कोरा निवासी वीर बहादुर सिंह पुत्र दुर्जन सिंह संविदा कर्मचारी हैं, ग्राम सड़कोरा में बिल उगाने का कैंप चलाया जा रहा था, और बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा था। इसी बीच संविदा कर्मचारी वीर बहादुर सिंह और उनका साथी जग्गू कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़े हुए थे, कनेक्शन काटने के पहले उन्होंने दोपहर एक बजे शटडाउन लिया था।

बता दें अभी शटडाउन उसने वापस ही नहीं लिया था, कि पावर हाउस पर तैनात ऑपरेटर ने अचानक लाइन चालू कर दिया, जिससे जग्गू (30) पुत्र बारेलाल सहरिया गंभीर रूप से झुलस गया। और फिर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया है।

वीर बहादुर सिंह पिता दुर्जन सिंह ने सौजना थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कहा कि शटडाउन बिना वापस किए लाइन चालू हो जाने से जग्गू बुरी तरह झुलस गया। बता दें उन्होंने दोषी ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : उन्नाव के परिवार ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी