बरेली: मजार हटाने को लेकर मचा हड़कंप, विरोध करने पहुंचे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोड नंबर 5 परतापुर चौधरी में वर्षों पुरानी मजार को रेलवे हटवा रहा है। जिसको लेकर आस-पास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आज फिर मजार हटाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ वहां एकत्र हो गई।

बताते चलें पुरानी रोड नंबर 5 परतापुर चौधरी स्थित बाबा बख़्शरुद्दीन की मजार है। इस मजार को रेलवे हटा रहा है। आज एक बार फिर मजार हटाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया मजार से सभी धर्मों की आस्था जुड़ी हुई है। मजार को लेकर वहां रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि मजार सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। रेलवे इसको अतिक्रमण बता रहा है। पुराने डीआरएम ने मजार पर टीन शेड भी डलवाया था। वहीं अब मौजूदा डीआरएम मजार के कागज मांग रही हैं। मजार को शहीद करने की योजना बनाई जा रही है। आला हजरत दरगाह से गुजारिश की गई है कि शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। वह सभी जिला व रेलवे प्रशासन से मांग करते हैं मजार को न हटाया जाए।

ये भी पढे़ं- बरेली: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

 

 

संबंधित समाचार