सीतापुर: अखिलेश ने फिर उठाई जातीय जनगणना की मांग, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
लोक जागरण अभियान में उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा
सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर जिले के मिश्रिख में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर और लोक जागरण अभियान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जाति जनगणना की मांग को फिर से उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से कुछ समय नहीं जाति जनगणना पूरी हो सकती है मगर भाजपा के लोग अपने फायदे के लिए जातीय जनगणना नहीं करवा रहे हैं। यह अपने लोगों को तो गिन लेते हैं लेकिन किसी योजना के लाभ के लिए जातीय जनगणना नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा, हम लोग जातीय जनगणना कराएंगे। जब तक हम लोग सरकार में नहीं है तब तक सरकार से बातचीत करते रहेंगे। जातीय जनगणना सही लोगों को सामाजिक न्याय मिल पाएगा।
गौरतलब हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन के अंदर नया जोश भर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में कूदने के लिए प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से प्रशिक्षित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-नैमिषारण्य में गरजे अखिलेश, भाजपा को दी चुनौती, यूपी पुलिस पर साधा निशाना, कहा- सांड संभाल रहे ट्रैफिक व्यवस्था
