आज मध्यप्रदेश में दीपावली जैसा वातावरण : विष्णुदत्त शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना' योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डाले जाने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज दीपावली जैसा वातावरण है।

 शर्मा ने अपने बयान में कहा कि आज एक करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में 1 हज़ार रुपये डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश में आज दीवाली जैसा उत्सव है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर जो काम हुए हैं।

उन्हें लेकर पूरे देश-प्रदेश में भाजपा घर-घर जाने में जुटी है। शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रभावी कदम उठाया है। सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रु. जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  चौहान का आभार प्रकट किया।

ये भी पढे़ं- कर्नाटक: तीन बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या करने वाले की मौत की सजा बरकरार 

संबंधित समाचार