Diamond League : केन्या की फेथ किपयेगोन ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बनाया विश्व रिकॉर्ड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस।  केन्या की फेथ किपयेगोन ने यहां डायमंड लीग मीट में 5000 मीटर रेस में 14 मिनट 5.20 सेकंड के समय के साथ शुक्रवार को यहां महिला वर्ग में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। दो बार की इस ओलंपिक चैम्पियन ने पिछले सप्ताह फ्लोरेंस में गोल्डन गाला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ को तीन मिनट 49.11 सेकंड में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

 वह इस दौड़ में तीन मिनट 50 सेकंड से कम का समय निकालने वाली दुनिया की पहली महिला एथलीट बन गई थी। किपयेगोन ने पेरिस में अपने आखिरी लैप को 61.1 सेकंड में पूरा कर लेटेसेनबेट गिडे के रिकॉर्ड को 1.42 सेकंड के अंतर से तोड़ा। गिडे ने 2020 में 14 मिनट 07.94 सेकंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

लेमेचा गिरमा ने बाद में पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में 19 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इथियोपिया के 22 साल के एथलीट ने सात मिनट 52.11 सेकंड के समय के साथ 2004 में सैद सईद शाहीन के बनाये गये विश्व रिकॉर्ड में 1.52 सेकंड से सुधार किया। 

ये भी पढ़ें :  Paris Diamond League : भारत के मुरली श्रीशंकर का धमाल, डायमंड लीग में हासिल किया तीसरा स्थान

संबंधित समाचार