गहलोत ने दी नीम का थाना -कोटपूतली स्टेट हाईवे के चार-लेन के लिए 178 करोड़ रुपए की मंजूरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाइवे की सड़क को चार लेन करने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 किलोमीटर लम्बाई की सड़क को चार लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को चार लेन करने की घोषणा की थी।

ये भी पढे़ं- कर्नाटक: तीन बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या करने वाले की मौत की सजा बरकरार 

संबंधित समाचार