Fatehpur में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मोदी सरकार की नौ साल की गिनाई उपलब्धियां
फतेहपुर में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गिनाई उपलब्धियां।
फतेहपुर में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नजीर बन गए मोदी के नौ साल में कराए गए काम।
फतेहपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन के नौ साल भारत की छवि को दुनिया के पटल पर स्थापित करने वाले साबित हुए हैं। हमारा देश इस दौरान सांस्कृतिक,आंतरिक व सामरिक क्षेत्र में प्रौढ़ हुआ है। बात चाहे अयोध्या के भव्य राम मंदिर की हो या फिर काशी कारिडोर की दिव्यता की। भाजपा ने दिखा कि ऐसा कौन सा काम है जो संभव नहीं।
पीएम मोदी के 9 साल पूरे होने पर शहर के महर्षि विद्यामंदिर इंटर कालेज परिसर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पूर्व की सरकारें देश वासियों को विकास से दूर रखते हुए निज परिवारों को विकसित करने में लगीं रहीं,जब कि वर्तमान मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन नौ वर्षो सरकार ने नित नये कीर्तिमान स्थापित किए। आज जहां भगवान् श्री राम जी का भब्य दिब्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है वहीं काशी विश्वनाथ कारिडोर की दिब्यता का कोई सामी नहीं है।
इतना ही नहीं अब वह दिन दूर नहीं जब श्री कृष्ण जन्मस्थली पर भी भब्यता नजर आयेगी। अध्यक्ष ने कहा कि आज जम्मू काश्मीर से धारा 370 व 35ए को हटा कर एक ऐसा संकल्प पूरा हुआ है। जो हमारे लिए किसी कलंक के समान था। जिसको लेकर हमारे महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को बलिदान तक देना पड़ा। देश आज सामरिक दृष्टि से काफी मजबूत है। आन्तरिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि नीति आयोग की सूची में फतेहपुर जनपद 112 नम्बर पर था।
केन्द्र सरकार ने इसे महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल किया और आज विकास की ऊंचाई पर अपना यह जनपद 05 वें स्थान पर आ गया। जिले को सड़क,पुल के साथ ही केन्द्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई सम्बर्धन व पाईप लाइन से गैस सप्लाई के साथ ही सीवर लाइन पर कार्ययोजना तैयार है।
जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को पता है कि पूर्व में फतेहपुर ने देश को प्रधानमंत्री तक दिया लेकिन जनपद में विकास का पहिया हिला तक नहीं। हम आज गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा शासनकाल में ही स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत फोरलेन सड़क से फतेहपुर जुड़ा और वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा गांव गरीब किसान मजदूर के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार व संगठन ने मिलकर देश समाज की खुलकर सेवा की वहीं विपक्षियों के दर्शन तक नहीं हुए। कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी व सह संयोजक के साथ ही संचालन का दायित्व आनन्दमान सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, डडॉ़ ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल,कुलदीप भदौरिया, प्रवीण कुमार सिंह आशू सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Fatehpur News : मकान कब्जाने पहुंचे उपद्रवियों ने लाल मिर्च उड़ा चलाए पत्थर, आधा घंटा तक मचाया ताडंव
