WTC Final IND vs AUS : लंच के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 201 रन बनाए, कंगारुओं की लीड 350 पार
लंदन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले का आज चौथा दिन है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की लीड 374 रन हो चुकी है।
-
लंदन के ओवल में खेला जा रहा ये महामुकाबला
-
पहली पारी : ऑस्ट्रेलिया- 469, भारत- 296
ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 201 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन शनिवार को भारत के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में लंच के विश्राम तक छह विकेट पर 201 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 173 रन की बढ़त हासिल की थी। टीम के पास अब 374 रन की कुल बढ़त है। लंच के विश्राम के समय विकेटकीपर एलेक्स कैरी 41 और मिशेल स्टार्क 11 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने दिन के शुरूआती सत्र में मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन के विकेट चटकाये।
कैमरन ग्रीन 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। यह जडेजा का तीसरा विकेट है।
Wicket No. 3⃣ for @imjadeja! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) June 10, 2023
Australia 6 down as Cameron Green departs.
Follow the match ▶️ https://t.co/0nYl21pwaw#TeamIndia | #WTC23 pic.twitter.com/f2VF91lN1r
ये भी पढ़ें : Ashes series : इंग्लैंड की 'बाजबॉल' रणनीति हमेशा कारगर नहीं होगी, एशेज श्रृंखला से पहले स्टीव वॉ ने दी चेतावनी
