Farrukhabad : गल्ला आढ़ती के इकलौता पुत्र फांसी के फंदे पर लटका, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
फर्रुखाबाद में गल्ला आढ़ती के इकलौता पुत्र फांसी के फंदे पर लटका मिला।
फर्रुखाबाद में गल्ला आढ़ती के इकलौता पुत्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गल्ला आढ़ती के 25 वर्षीय पुत्र ने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुत्र का शव लटका देख पिता चीख पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग आ गए। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी राजेश गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता की नवीन मंडी में गल्ला आढ़त की दुकान हैं। एकलौते 25 वर्षीय पुत्र रिशांक गुप्ता उर्फ यश को एक माह पूर्व संकिसा रोड पर वर्तन की दुकान कराईथी। शुक्रवार रात पुत्र रिशांक गुप्ता खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह वह नहीं दिखाई दिया तो पिता ने रिशांक को फोन मिलाया। उसका फोन न उठने पर उसको देखने ऊपर बने कमरे में गए।
वहां भी पुत्र नहीं मिला। वह नीचे दूसरे कमरे में देखने गए। कमरे के गेट लगे हुए थे। गेट के ऊपर लगे शीशे को खोलकर देखा तो रिशांक गुप्ता का शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर पिता चीख पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर मां कल्पना गुप्ता व बहन कशु गुप्ता दौड़कर आई। आसपास रहने वाले लोग भी उनके घर पर आ गए। राजेश गुप्ता ने अन्य लोगों के सहयोग से कमरे का गेट तोड़ दिया और पुत्र के शव को फंदे से नीचे उतार लिया। पुत्र की मौत हो चुकी थी। पुत्र का शव देखकर माता-पिता व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अरुण कुमार एवं कोतवाल अमरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूना लिए। पिता की पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई नहीं की।
पता नहीं किस कारण पुत्र ने उठाया यह कदम
पुत्र रिशांक गुप्ता का शव देखकर पिता राजेश गुप्ता व मां कल्पना गुप्ता और बहन कशु गुप्ता रोते बिलखते रहे। पिता और मां कह रहे थे कि पता नहीं किस कारण पुत्र ने यह कदम उठाया है। पुत्र ने कोई बात नहीं बताई। शाम को कमरे में सोने गया तो सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। वह मेरा एकलौता पुत्र था।
यह भी पढ़ें- Farrukhabad: महिला अधिकारी से वर्ष 2012 में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आठ फंसे, आरोपी अब मांग रहा 20 लाख की रंगदारी
