बरेली: नौकरी लगते ही प्रेमिका को भूला प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज

बरेली: नौकरी लगते ही प्रेमिका को भूला प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। पति से अलग रह रही गाजियाबाद की एक महिला को अपने रिश्तेदार से प्रेम हो गया। प्रेमी उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। फतेहगंज पश्चिमी स्थित बैंक में नौकरी लगते ही प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया। प्रेमी की शादी की खबर सुन प्रेमिका उसके घर सुभाषनगर के शांति विहार पहुंच गई। जहां प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने थाना सुभाषनगर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण नगर निवासी महिला ने बताया कि उनका गाजियाबाद में मकान है। वह वर्तमान में दिल्ली में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रही है। उनकी शादी 2013 में हुई थी जिससे सात साल का उनका बेटा है। विवाद होने के कारण दंपति अपनी मर्जी से 2019 से अलग रह रहे हैं। वहीं महिला को सुभाषनगर के शांति विहार निवासी रिश्तेदार कर्तव्य गुप्ता से प्रेम हो गया और वह दोनों दिल्ली में रिलेशनशिप में रहने लगे। वहीं अब उसकी नौकरी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक बैंक में लग गई। तब वह बरेली आ गया लेकिन फोन पर बातचीत जारी रही।

वहीं मई में उसने फोन उठाना बंद कर दिया और न ही वह उनसे मिलने कमरे पर आया। महिला को जानकारी मिली की कर्तव्य की शादी की बात चल रही है तो वह दिल्ली से बरेली पहुंची। यहां आरोपी के पिता ब्रजेश गुप्ता, मां मंजू गुप्ता, प्रताप, सुमन व अज्ञात ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एलायंस बिल्डर के डायेक्टर और पार्टनर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी 

 

 

Post Comment

Comment List