रामपुर: पांच लाख की रिश्वत लेने में तत्कालीन सीओ सिटी समेत दो पर FIR
रामपुर, अमृत विचारष। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर ने गंज थाने में तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर पांडेय और विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि वर्ष 2021में तत्कालीन सीओ सिटी का पांच लाख रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे एंटी करप्शन की टीम ने जांच की थी। जांच में टीम द्वारा पाया गया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मोहल्ला निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
उस समय सीओ सिटी रामपुर में तैनात थे गंज थाना क्षेत्र उनके कार्यक्षेत्र में आता था। 26 नवंबर 2021 को एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें सीओ पांच लाख रुपये थैले में रखते हुए साफ दिखाई दे रहे थे। ऑडियो में विनोद यादव और सीओ सिटी की आवाज भी सुनाई दे रही थी। जिसमे पांच लाख रुपये की आवाज आ रही है।
ऑडियो सीडी के मिलान को एफएसएल रिपोर्ट भेजी गई। जिसमें प्रथम दृष्टया पाया गया कि मामला सही है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मुरादाबाद इकाई के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने गंज थाने में दी तहरीर के आधार पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
