बहराइच : सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नानपारा बहराइच मार्ग पर चौथी में 30 लोगों को लेकर जा रहा छोटा हाथी खंड में अनियंत्रित होकर पलट गया।

दरगाह थाना क्षेत्र के सासापारा गांव निवासी सहादत पुत्र रमजान साइकिल से मन गौढ़िया गांव गए थे। शनिवार को वह वापस अपने घर आ रहे थे। तभी कोतवाली देहात के परेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पयागपुर के खुटेहना में बाइक सवार विजय कुमार शुक्ला पुत्र पुत्तीलाल हरैया, इस्लाम पुत्र फिरोज निवासी बनिया गांव, शकील पुत्र सलीम निवासी वीरपुर कटरा घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर राजापुर कला गांव से चौथी लेकर ललुही गांव जा रहा छोटा हाथी कोतवाली नानपारा के अल्लापुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर आटो को बचाने के चक्कर में पलटी छोटा हाथी में मोतीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी तस्सवर (40) पुत्र यूसुफ, याकूब (55) पुत्र रसूल, वारिस अली (35) पुत्र रमजान, इसराइल (32) पुत्र उस्मान, जिब्राइल पुत्र उस्मान, मासूक (42) पुत्र आबिद, अलीशेर पुत्र साबिर, फखरपुर कस्बा निवासी अनीस (35) पुत्र सगीर समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक छोटा हाथी ने लगभग 30 लोग सवार थे इनमें बड़े बूढ़े और बच्चे भी शामिल थे। वाहन पलटने से अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा यात्री गिरा, घायल

संबंधित समाचार