बरेली: छात्रा को युवक ले गया बहलाकर, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : किला क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी प्रेमनगर में एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। 23 मई को बेटी समर कैंप में शामिल होने के लिए गई थी।

उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि बेटी को उनके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक ले गया है। महिला ने बताया कि जिस दिन से बेटी गायब हुई है। उसी दिन से युवक भी गायब है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: युवती पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप

संबंधित समाचार