बलिया : आम के पेड़ से गिरने से किशोर की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव में शनिवार को आम के पेड़ से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चंद्रजीत नाम का किशोर कटहुरा गांव के एक बागीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय अचानक फिसलकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि जमीन पर गिरने के कुछ ही देर बाद चंद्रजीत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : सड़क किनारे घायल पड़ा मिला अधेड़, भेजा गया अस्पताल

संबंधित समाचार