दुर्दशा : घोसियाना मोहल्ले में गंदगी का अंबार, नाले की खुद सफाई कर रही महिलाएं
जल निकासी की व्यवस्था न होने से सैकड़ों बीघा फसल हुई नष्ट
बहराइच, अमृत विचार। शहर के थाना दरगाह इलाके का मोहल्ला घोसियाना नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता का दंश झेल रहे है। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले में पानी भरने से लोगों के खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई है। महिलाएं स्वयं अपने हाथ सफाई करने को विवश हैं। रविवार को सभी ने नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
नगर पालिका क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले के लोगों का बुरा हाल है। कहने के लिए शहर का मोहल्ला है, लेकिन यहां पर सफाई कर्मी तक नहीं आता है। लेकिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मोहल्ले में नालों की साफ सफाई के लिए यहां नगर पालिका द्वारा कोई भी कर्मचारी नहीं आता। जिसके कारण यहां की महिलाएं खुद फावड़े से नाली में से गंदगी निकालती नजर आ रही है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है जो जानलेवा बीमारियों को दावत दे रहा है तो वहीं मोहल्ले की जल निकासी की बात किया जाए तो तीन साल से यहां पानी ठहरा हुआ है। जिसके कारण सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो चुकी है। मोहल्ले में जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार अधिकारियों के दर का चक्कर काटने के बावजूद देव ने इंसाफ नहीं मिल रहा जब अपनी शिकायत को लेकर मोहल्ले के सभासद के पास जाते हैं तो सभासद द्वारा कहा जाता है इस मोहल्ले से मुझे वोट नहीं मिलता तो मैं यहां की सफाई नहीं करूंगा कहीं ना कहीं आला अधिकारियों व स्थानीय सभासद की कार्यगुजारी के चलते सरकार की छवि धुंधली हो रही है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस तरह की कार्रवाई करता है. इस गंदगी जद में सिर्फ स्थानीय मोहल्ला निवासी उनके मकान ही नहीं बल्कि सरकारी विद्यालय भी है जो गंदे पानी से घिरा हुआ है।
.jpg)
रविवार को मोहल्ले के लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रुबीना, तरन्नुम, कमरुद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे। इस मामले में अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टीम मोहल्ले में भेजकर सफाई करवाया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : अब दिन में रामपथ निर्माण पर लगा गर्मी का Lockdown
