पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरी बेहोशी की हालत में
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में बदलाव नहीं हुआ है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में वेंटीलेटर पर हैं। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने आज जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा, “श्री मुखर्जी का फेफड़े में संक्रमण …
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में बदलाव नहीं हुआ है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में वेंटीलेटर पर हैं। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने आज जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा, “श्री मुखर्जी का फेफड़े में संक्रमण के लिए उपचार किया जा रहा है। वह लगातार गहरी बेहोशी में और वेंटीलेटर पर हैं। उनका रक्तचाप और दिल की धड़कन आदि स्थिर हैं।” पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था।
