बरेली: टॉवर वैगन की टक्कर मामले में आगे नहीं बढ़ी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते करीब एक महीने पहले बरेली जंक्शन के पास तीन टॉवर वैगन आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में पांच कर्मचारी घायल हुए थे। बरेली जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन के पास इस तरह की घटना के बावजूद कई घंटे तक इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। जाहिर है स्थानीय अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन घटना के एक महीने के बाद भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद जांच के बाद दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की गई। 

वहीं, सूत्रों की माने तो टीआरडी के कुछ कर्मचारियों को इस मामले में चार्जशीट मिली है। दरअसल, बीती 14 मई को हुए हादसे में टीआरडी विभाग के अक्षय, रवि, विक्की, रजनीश, रोहित राम खिलावन, अभिषेक नाम के कर्मचारी घायल हुए थे। घटना को एक महीना बीतने को है। मुरादाबाद रेल मंडल सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: रामगंगा नदी में उतराता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी

 

 

संबंधित समाचार